भोपाल के करीब 30 इलाकों में बुधवार को 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी। इस वजह से बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
जिन इलाकों में बिजली कटौती होगी, उनमें बरखेड़ी, सर्वधर्म कॉलोनी, दामखेड़ा, सेमरी, काकरिया, इमलिया, तुलसी विहार, वल्लभ नगर जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक: काकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरीकलां, सुरैया नगर, अमरावत और आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: बरखेड़ी, जोगीपुरा, अहीर मोहल्ला, पातरा, कोलीपुरा और आसपास।
- सुबह 10.30 से 11 बजे तक और दोपहर 3.30 से शाम 4 बजे तक: तुलसी विहार, वल्लभ नगर, लव-कुश नगर, रीगल टाउन, वैष्णवधाम और आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: सांईराम कॉलोनी, सागर हाइट्स, फॉरच्यून कस्तूरी, शिवसंगम कॉलोनी, पतंजलि कॉलोनी, लेक पर्ल स्प्रिंग और आसपास।
- दोपहर 12 से 2 बजे तक: सर्वधर्म बी सेक्टर, दामखेड़ा और आसपास।




