Tuesday, September 29, 2026
22.1 C
Bhopal

सागर में बाइक चोरों का आतंक

सागर में इस समय बाइक चोरों का आतंक है। चोर पार्किंग और घरों के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर रहे हैं। हाल ही में कोतवाली और गोपालगंज थाना क्षेत्र में चोर टेक्नीशियन और सर्राफ व्यापारी की बाइक लेकर भाग गए। मामलों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी प्रदीप पिता सुखदेव कुर्मी निवासी लोकप्रिय गली रामझरिया वार्ड नंबर 5 शिवाजी वार्ड ने शिकायत में बताया कि वह साेमवार सुबह अपनी बाइक (एमपी15एमडब्ल्यू3507) से अपने घर से सुबह 11.30 बजे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित अनुकंपा हॉस्पिटल पहुंचा। बाइक मेडिकल कॉलेज की दीवार से सटकर खड़ी की थी।

इसके बाद अपने काम पर चला गया। हॉपिस्टल में काम पूरा कर वापस आया तो देखा बाइक पार्क करने वाले स्थान पर नहीं थी। आसपास बाइक को तलाशा। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बाइक छोटे भाई राजदीप कुर्मी के नाम पर है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

वहीं कोतवाली थाने में फरियादी अतुल सोनी ने शिकायत करते हुए बताया कि मैं चांदी का काम करता हूं। रात करीब 9 बजे मैंने अपनी स्कूटी (एमपी15एमडब्ल्यू5643) को घर के सामने खुले आंगन में खड़ी की थी। सुबह सोकर उठा और घर के बाहर आकर देखा तो आंगन में खड़ी स्कूटी गायब थी। स्कूटी आसपास तलाश की, लेकिन नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img