Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला ने फांसी लगाकर दी जान:सुसाइड से पहले सास से बोली- दुआएं देती रहा करो

भोपाल के पिपलानी इलाके में स्थित आनंद नगर की जेपी कॉलोनी में रहने वाली महिला ने शनिवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या से पहले उसने अपनी सास को नहलाया था। उन्हें धूप में बैठाया, इसके बाद बोली कि दुआएं देती रहा करो। इससे पहले उसने पति से शाम में शॉपिंग कराने की बात भी कही थी। दोपहर के समय उसने गमछे का फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

दो दिन पहले ही भोपाल लौटी थी

सौरभ मौर्या के मुताबिक, शिवानी मौर्या (22) और उनकी शादी 3 साल पहले हुई थी। वो दोनों ही उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। वो 6 साल से परिवार के साथ भोपाल रह रहे हैं। सौरभ लोन कंसल्टेंसी का काम करता है। शिवानी 5 दिसंबर को ही जौनपुर से लौटी थी। वहां वो अपने चचेरे भाई की सगाई में गई थी। उसके परिवार में माता-पिता, 2 दो बहनें और एक भांजी रहती है। घटना के समय पिता, दोनों बहने काम पर गए थे। भांजी स्कूल गई थी और वो ज्योती टॉकीज स्थित अपने ऑफिस गया था।

पति बोला- कोई विवाद नहीं था

महिला के पति सौरभ ने बताया कि उनके बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं चल रहा था। शिवानी बेहद खुश थी। सौरभ की बहन का रिश्ता भी होने जा रहा है। जिसको लेकर शिवानी ने शनिवार सुबह सौरभ से कहा था कि शाम को शॉपिंग पर चलेंगे। आत्महत्या करने की कोई भी वजह नहीं थी। वो खुद हैरान हैं कि उनकी पत्नी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है।

पिता बोले-भाई की शादी के लिए कपड़े लेने की बात कर रही थी

शिवानी के पिता राजकुमार ने बताया कि दो दिन पहले ही वो घर से वापस भोपाल लोटी थी। शुक्रवार रात भी उससे उनकी और शिवानी की मां की बात हुई थी। जिसमें शिवानी ने किसी भी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया। वो अपने भाई की शादी के लिए कपड़े लेने की बात कर रही थी। आत्महत्या किस वजह से की, इसका पता नहीं चल रहा है।

Hot this week

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img