Tuesday, March 31, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर फिर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

भोपाल में एक युवक ने बाथरूम में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद 5 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले बेटे को कैश और दस्तावेज देकर गया। तीन महीने पहले दंपती की बेटी ने भी सुसाइड किया था।

जानकारी के अनुसार, रतलाम के जमुनिया शंकर गांव का रहने वाला जीवन आदिवाल (34) पत्नी शोभा आदिवाल (29) और 10 साल के बेटे के साथ बुधवार को भोपाल आया था। बेटी (16) की मौत के बाद से दंपती डिप्रेशन में थे और इलाज के लिए एम्स अस्पताल आए थे। भोपाल के गणेश नगर मिसरोद में छोटे भाई के घर रुके थे।

पुलिस ने शुक्रवार देर रात जीवन का शव जंगल से बरामद किया। पत्नी शोभा का शव भी एम्स ले जाया गया। यहां दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

देर रात बेटे-बहू की मौत की सूचना मिली जीवन के पिता सत्यनारायण आदिवाल ने बताया, जीवन की बेटी ने रतलाम में तीन महीने पहले कुछ कारणों से सुसाइड कर लिया था। इससे बेटा और बहू तनाव में रहने लगे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। भोपाल में इलाज के लिए ही आए थे। शुक्रवार देर रात बेटे-बहू की मौत की सूचना मिली। इसके बाद सुबह भोपाल आए हैं।

‘बेटे को कैश और कुछ दस्तावेज देकर गए’ घटना के दौरान घर में जीवन और शोभा के साथ उनका बेटा और छोटे भाई के बच्चे मौजूद थे। 12 साल के भतीजे ने पुलिस को बताया कि बड़ी मम्मी ने मेरी छोटी बहन को नहलाकर तैयार किया। इसके बाद बड़े पापा नहाने चले गए। उन्होंने बड़ी मम्मी को आवाज लगाई। कुछ देर बाद बड़े पापा बाहर निकल आए, लेकिन बड़ी मम्मी नहीं आई। उन्होंने बाइक निकाली और तेजी से निकल गए। कुछ देर बाद वो लौटे और बाहर से अपने बेटे को आवाज लगाई। वो बाहर निकल पाता इससे पहले ही कुछ रुपए और दस्तावेज फेंककर चले गए।भतीजे ने बताया कि मम्मी-पापा दोनों काम पर गए थे। बड़े पापा के जाने के कुछ देर बाद जाने के बाद हम बाथरूम की तरफ गए। यहां बड़ी मम्मी गिरे पड़ी हुई थीं। इसके बाद मम्मी-पापा को कॉल कर बताया। फिर उन्होंने पुलिस को बुलाया।

नीम के पेड़ पर फंदा बनाकर लगाई फांसीशोभा के गले पर नाखून के निशान मिले हैं। पत्नी की हत्या के बाद जीवन अपनी बाइक से बगली मिसरोद के जंगल में गया। यहां उसने नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

दादा के पास रहेगा जीवन का बेटा

जीवन मिक्सर और कुकर सुधारने का काम करता था। रतलाम में ही दुकान थी। वह आठवीं तक पढ़ा था। पत्नी गृहिणी थी। इसकी रतलाम में ही दुकान थी। बेटी ने सुसाइड क्यों किया था इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जीवन का बेटा दादा के पास रहेगा।

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया

पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने सुसाइड किया है। दोनों शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img