Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल में दोस्तों ने की युवक की गला रेतकर हत्या

भोपाल में तीन युवकों ने अपने दोस्त का गला रेता, फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। एक आरोपी को शक था कि उसकी मां और मृतक का अफेयर है। दो दिन पहले आरोपियों ने उसे घर के आसपास नहीं दिखने के लिए कहा था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।

डीसीपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आशीष उईके (25) पुताई ठेकेदारी करता था। वह हबीबगंज की श्याम नगर मल्टी में रहता था। वहीं, आरोपी रंजीत सिंह, उसके साथी विनय यादव और निखिल यादव से आशीष का पुराना विवाद था।

खून से लथपथ मिला शव शनिवार की तड़के हबीबगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि श्याम नगर मल्टी में युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी है। डीसीपी आशुतोष गुप्ता सहित एसीपी उमेश तिवारी और थाना हबीबगंज का स्टाफ पहुंचा। एफएसएल की टीम से भी स्पॉट का मुआयना कराया गया। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के निशान मिले। सिर और चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। पास ही खून से सना बड़ा पत्थर पड़ा था।

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद जांच के दौरान मुखबिर से आरोपियों की जानकारी मिली। बताया गया कि रंजीत ठाकुर और आशीष के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था। तब आरोपी ने आशीष को उसके घर के आसपास न दिखने की हिदायत दी थी। रंजीत को आशीष और अपनी मां के बीच अफेयर का संदेह था।

आशीष को देखते ही मार डाला आशीष शनिवार तड़के फिर उसके घर के पास पहुंचा, जहां विनय और निखिल रंजीत के साथ पहले से मौजूद थे। आशीष को देखते ही तीनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि रंजीत और आशीष के बीच पहले गहरी दोस्ती थी। इसी कारण उसका रंजीत के घर आना-जाना था।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img