Friday, February 20, 2026
19.1 C
Bhopal

डबरा में 2 युवकों ने वृद्ध के 70 हजार चुराए

डबरा में बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहे एक वृद्ध के ऊपर गंदगी डालकर पैसे का बैग ले जाने का मामला सामने आया है। वृद्ध ने घटना के एक दिन बाद बुधवार को 70 हजार रुपए चोरी जाने की शिकायत सिटी थाने में की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुट गई है।

एसबीआई बैंक की शाखा से पुरुषोत्तम पांडे ने 70 हजार रुपए निकाले। जब पैसे निकाल कर अपने घर के लिए जाने लगे। इसी दौरान मुख्य बाजार में दो युवक आए और उनसे कहने लगे कि आपकी शर्ट गंदी है। जिसके आधार पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

पीड़ित पुरुषोत्तम पांडे ने बताया कि मैंने बैंक से पैसे निकाले और उन्हें काले बैग में रखकर घर जाने लगा। तभी दो लड़के आए जिनका चेहरा दिख रहा था। मुझसे आकर बोले कि आपकी शर्ट गंदी है। मैंने कहा कि ठीक है। देख लूंगा फिर बोला ज्यादा गंदी है, तो मैंने देखा की शर्ट धोकर साफ की। फिर मैं सड़क किनारे रुक गया।

क्योंकि बैग मैंने गले में लटका था। शर्ट उतारने के लिए जैसे ही बैग रखा और शर्ट साफ करने लगा। वापस आकर देखा तो बेग गायब था। आसपास लगे सीसीटीवी पुलिस की सहायता से दिखवाया तो दो युवक दिख रहे हैं, जो मेरा बैग लेकर जा रहे थे।

थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है सीसीटीवी दिखवाए हैं। जिसमें दो लोग वारदात करते हुए दिख रहे हैं। शीघ्र ही चोरों का पता लगाया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img