Sunday, April 12, 2026
36.3 C
Bhopal

अशोका गार्डन इलाके की घटना, 10वीं की छात्रा थी

अशोका गार्डन इलाके में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक थाने के पीछे शेड निवासी मेहताब खान ऑटो ड्राइवर हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी जिकरा खान 10वीं की छात्रा थी।

शनिवार रात मेहताब काम से घर लौटे तो बेटी जिकरा ने उन्हें खाना दिया। इसके बाद उसने पिता से कुछ खरीदने के लिए रुपए लिए। किराना दुकान से सामान लाने के बाद वह कुछ देर पिता के साथ बैठी। फिर घर के दूसरे रूम में चली गई। जब काफी देर तक नहीं निकली तो पिता ने आवाजें दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर देखा तो बेटी दुपट्‌टे से फंदे पर लटकी हुई थी।

यूपी से दादा के घर आए युवक ने की खुदकुशी

निशातपुरा में 18 वर्षीय युवक नुरूल हक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो दिन पहले कन्नौद (यूपी) से भोपाल स्थित दादा के घर आया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे उसकी पिता से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है।

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता भोपाल आ रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर कन्नौद रवाना हो गए। नुरूल के दादा ट्रेजरी से रिटायर्ड हैं और सईद कॉलोनी में रहते हैं।

Hot this week

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

Topics

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img