Tuesday, February 24, 2026
30.9 C
Bhopal

इंदौर और खरगोन में इनकम टैक्स की रेड

इनकम टैक्स ने मंगलवार को इंदौर और खरगोन के भीकनगांव में छापा मारा है। आईटी अफसर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छानबीन कर रहे हैं।

इंदौर में बालाजी विहार, महू नाका स्थित मीडिया हाउस मालिक और रियल एस्टेट कारोबारी हृदयेश दीक्षित और अवधेश दीक्षित के यहां आईटी टीम पहुंची। वहीं नवलखा में भी टीम ने छापा मारा है। खरगोन के भीकनगांव में कॉटन कारोबारी की फर्म अनंत एग्रो में टीम छानबीन कर रही है।

मैरिज एनिवर्सरी मनाकर लौटे और रेड पड़ गई इंदौर में टीम ने सबसे पहले उद्योगपति हृदयेश दीक्षित परिवार के मोबाइल नंबर लिए। जानकारी के अनुसार, सोमवार को दीक्षित की मैरिज एनिवर्सरी थी। रात 2 बजे तक वे पार्टी में थे। इसके बाद घर लौटे और कुछ समय बाद इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई। सूत्रों ने बताया कि दो दिन बाद उनके पड़ोसी के घर शादी है, जिसकी तैयारियां दीक्षित के यहां ही चल रही हैं।

दीक्षित रियल एस्टेट से भी जुड़े हैं। उनके परिवार की ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स प्रा. लि. नामक बड़ी कंपनी है। इसे लेकर भी छानबीन चल रही है। टीम ने बीते सालों में उनके ठिकानों पर चौथी बार छापा मारा है।

भीकनगांव में सुबह 4.30 बजे पहुंची टीम खरगोन के भीकनगांव में मंगलवार सुबह 4:30 बजे झिरन्या रोड स्थित अनंत एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक राम स्वरूप अग्रवाल के यहां आईटी टीम पहुंची। अनंत एग्रो एजेंसी का भीकनगांव के अलावा खंडवा और इंदौर में भी फर्म के नाम से कारोबार है। उनका ऑर्गेनिक कॉटन के अलावा जमीनों की खरीदी बिक्री का कारोबार है। संस्थान के मुनीम को बुलाकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। करीब 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

Hot this week

डिजिटल अरेस्ट कर एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर से 2.52 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर | साइबर अपराधियों ने ठगी का अब तक...

भोपाल में बदमाशों का तांडव, 5 घरों में चोरी

​भोपाल | क्राइम रिपोर्टर राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र...

भोपाल: मसाजिद कमेटी ने तय किया ईद की नमाज का समय और फित्रा

​भोपाल | राजधानी भोपाल में ईद-उल-फित्र 2026 की तैयारियां...

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img