Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

भोपाल में बदमाशों का तांडव, 5 घरों में चोरी

​भोपाल | क्राइम रिपोर्टर राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित विंडसर पाम कॉलोनी में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बेखौफ चोरों ने एक साथ पांच सूने मकानों के ताले चटकाए और लाखों का माल समेटकर रफूचक्कर हो गए। घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब सुरक्षा गार्ड ने घरों के दरवाजे टूटे देख मालिकों को फोन किया।

​शातिराना अंदाज: कैमरा उखाड़ा, मेमोरी कार्ड भी ले गए

​चोरों ने वारदात को बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दिया। पीड़ित मंडल के अनुसार, उनके घर का सीसीटीवी अलार्म रात 3:40 बजे तक बजा था, जिसके बाद बदमाशों ने कैमरा उखाड़ दिया और सबूत मिटाने के लिए उसका मेमोरी कार्ड भी साथ ले गए। हालांकि, कॉलोनी के अन्य कैमरों में 3 से 4 संदिग्ध आरोपी आराम से टहलते हुए कैद हुए हैं।

​क्या-क्या हुआ चोरी?

​पुलिस की शुरुआती जांच में एक लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी की बात सामने आई है। चोरों ने अलमारियां खंगालीं और हारमोनियम के भीतर छिपाकर रखे जेवर तक निकाल लिए। चोरी गए सामान में शामिल हैं:

  • ​सोने की चेन और लॉकेट
  • ​22 पुराने चांदी के ऐतिहासिक सिक्के
  • ​चार कीमती क्रिस्टल और एक महंगा DSLR कैमरा
  • ​पड़ोसी वर्मा के घर से 10 हजार नगद व अन्य सामान

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

Topics

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img