Thursday, March 5, 2026
35.2 C
Bhopal

बाजारों में बढ़ी हलचल

त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में हलचल भी बढ़ गई है। लोग अभी घरों की साफ, सफाई, रंगाई, पुताई से लेकर नवरात्र में पूजा, पाठ से जुड़ी सामग्री की खरीदी कर रहे हैं। इसका सीधा असर नकदी पर पड़ा है। स्थिति यह है कि एक हफ्ते पहले की तुलना में बैंकों के एटीएम से नकदी की निकासी 21% बढ़ गई है। इसका भी असर यह हो रहा है कि शहर में रोज अलग अलग बैंकों के 15 से ज्यादा एटीएम खाली हो रहे हैं

शहर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी बैंकों के 2000 से ज्यादा एटीएम है। व्यावसायिक इलाकों के आसपास के एटीएम में निकासी की फ्रीक्वेंसी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को न्यू मार्केट का साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद दोपहर 1 बजे के बाद आसपास के तीन एटीएम खाली हो चुके थे। दस नंबर मार्केट के आसपास के भी दो एटीएम दोपहर में खाली हो चुके थे। शाम को इनमे फिर नकदी डाली गई।

न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता कहते हैं हां बाजार में त्योहारी ग्राहकी की हलचल शुरू हो गई है। पहले ही रविवार को बाजार में इसका असर नजर आया। राजधानी किराना व्यापारी संघ के किशोर राजदेव कहते हैं पिछले साल के मुकाबले इस बार त्योहारी ग्राहकी में तेजी नजर आ रही है।

रोज खाली हो रहे हैं शहर के 15 से ज्यादा एटीएम

बाजार के मामलों के जानकार एवं शहर के एक ज्वेलरी शोरूम के संचालक अमित अग्रवाल बताते हैं कि बड़े यानी 25 हजार से ज्यादा के पेमेंट लिए लोगों के पास यूपीआई के अलावा एटीएम ही विकल्प है। घर से खरीदारी करने के लिए निकलते समय लोग मानसिक रूप से इसके लिए तैयार हो जाते हैं। भोपाल जिले के लीड बैंक (बैंक आफ इंडिया) के मैनेजर संतोष मालवीय कहना है कि फेस्टिव सीजन के कारण एटीएम पर हिट्स में 21% का इजाफा हुआ है। रोज 15 से ज्यादा एटीएम खाली होने की यही वजह है। एजेंसी एटीएम खाली होने के बाद ही उसमें नकदी डाल देती है।

Hot this week

थाने के सामने गुंडागर्दी: सुपरवाइजर को सरेराह पीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में अपराधियों के...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

Topics

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img