Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

इंदौर बार एसोसिएशन के चुनाव 15 अप्रैल को

इंदौर बार एसोसिएशन के चुनाव 15 अप्रैल को होंगे। इसके लिए चुनाव संचालन कमेटी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 अप्रैल को मतदान होगा और इसी दिन काउंटिंग के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव कमेटी ने बैठक के बाद नामांकन प्रक्रिया सहित सभी चरणों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक बापना और सहायक अधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि प्रत्याशी 2 से 4 अप्रैल तक नामांकन फॉर्म ले सकेंगे। 5, 7 और 8 अप्रैल को नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे, जबकि 9 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

इस चुनाव में 4,000 से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। चार से पांच वकील इस पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं, जो जल्द ही अपने नामांकन दाखिल करेंगे।

11 अप्रैल को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और 12 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी। मतदान 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा, और देर रात नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Hot this week

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img