Thursday, February 19, 2026
25.1 C
Bhopal

इंदौर भाजयुमो उपाध्यक्ष गोयल पर अब धमकाने का केस

इंदौर की एमआईजी पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर एक ओर केस दर्ज किया है। गोयल पर क्लब एंड रेस्टोरेंट के एग्जीक्यूटिव हेड को धमकाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस अब जल्द ही उसकी गिरफ्तारी करेगी। बता दें कि दो दिन पहले ही कपिल और उसकी पत्नी के खिलाफ एक व्यापारी की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।

टीआई सीबी सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह की शिकायत पर बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल और उसके साथी चंद्रमूल चंदानी के खिलाफ धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कुलदीप ने बताया कि उसका खुद का रेस्टोरेंट भी है। 13 अगस्त को चंद्रमूल चंदानी के सीओडी क्लब में कुलदीप ने बतौर एग्जीक्यूटिव हेड जॉइन किया था। 20 हजार रुपए सैलरी तय हुई। चंद्रमूल ने अगले माह 20 हजार रुपए भी दिए। लेकिन उसके अगले महीने से सैलरी देने में आनाकानी करने लगा। कॉल किया तो उसने कहा कि आपकी सैलरी नहीं मिलेगी।

रिक्वेस्ट करने पर भी नहीं माना और कहने लगा कि लेबर कोर्ट चले जाओ। इसके बाद चंदानी ने कहां कि कपिल तुम्हें कॉल कर लेगा। कुलदीप ने जब कहा कि वो कपिल को नहीं जानता और उसके यहां नौकरी नहीं की है। इस पर चंदानी ने फोन काट दिया।

मंगलवार शाम को कपिल ने कुलदीप को कॉल आया। कुलदीप ने अपने दोस्तों सुरेंद्र अरोरा, सुखदीप पटेल और सोनू अहिरवार के सामने स्पीकर पर कॉल उठाया। इस दौरान कॉल कान्फ्रेंस पर था। उसमें चंद्रमूल चंदानी भी जुड़ा था। कपिल धमकाने लगा और कहा कि स्कीम नंबर-130 आ जाओ। इसके बाद कहने लगा कि आज का अखबार नहीं पढ़ा क्या? फिर जान से मारने की धमकी दी। जब कपिल से कहा कि तुम्हें नहीं जानता मेरी बात चंदानी से हुई थी, तो कपिल गालियां देने लगा और सिख धर्म को लेकर गलत बातें की। इसके बाद थाने आकर पुलिस को पूरी बात बताई।

कपिल गोयल ने होटल मालिक के चक्कर में पीड़ित को धमकाया था। शिकायत आई थी तो केस दर्ज किया गया है।

– सीबी सिंह, टीआई एमआईजी

Hot this week

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

Topics

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img