Tuesday, March 10, 2026
23.6 C
Bhopal

Indore Crime News: कार में हूटर लगाकर घुम रहा था वन रक्षक, डीएसपी ने पुलिस बुला पकड़ाया

 वनरक्षक नवनीतसिंह सोलंकी को कार में हूटर लगाकर घूमना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे नकली पुलिस (क्राइम ब्रांच) बनकर रौब झाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

लसूड़िया थाना के थाना प्रभारी एसआइ बाबूलाल कुमरावत के मुताबिक वैभव लक्ष्मी नगर निवासी नवनीतसिंह सोलंकी के बारे में खबर मिली थी कि वह स्वयं को पुलिस अफसर बताकर रौब झाड़ता है। उसके पास जीप (स्कॉर्पियो) है जिस पर हूटर लगा हुआ है। शुक्रवार को लसूड़िया थाना के जवान सादे कपड़ों में पहुंचे और सोलंकी को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया।

डीएसपी ने फोटो खींच भेजी रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक नवनीतसिंह सोलंकी के खिलाफ ओमेक्स सिटी में रहने वाले डीएसपी प्रतापसिंह राणावत ने ही रिपोर्ट भेजी थी। नवनीतसिंह बायपास व ओमेक्स सिटी के आसपास ही रौब झाड़ता फिरता था। डीएसपी ने उसकी कार के फोटो खींच लिए और डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय को भेज दिए। डीसीपी ने मामले की सूक्ष्मता से जांच करवाई तो पता चला सोलंकी वनरक्षक है लेकिन पुलिस का नाम लेता है। जवानों ने उसे बायपास से पकड़ा तो उस वक्त भी रौब झाड़ने लगा। पुलिसवालों ने उसके मोबाइल की जांच की तो वॉट्सएप स्टेटस पर नाम की जगह क्राइम ब्रांच लिखा हुआ था। इसके बाद जवान उसे पकड़कर थाने ले आए।

वनरक्षक का बेटा उल्लू -कछुआ तस्करी में शामिल

दो दिन पूर्व एक अन्य वनरक्षक थावरसिंह गिरवाल के बेटे राकेश को उल्लू व कछुए की तस्करी के आरोप में पकड़ा था। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल ने वन विभाग को बताया राकेश व उसका साथी मुकेश दुर्लभ प्रजाति का उल्लू डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश में था। पुलिस ने उसे ग्राहक बनकर पकड़ लिया। हालांकि वन विभाग ने राकेश की गिरफ्तारी से इन्कार कर दिया।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

डेंटिस्ट महिला से दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा भोपाल का विवेक जैन

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img