Tuesday, June 16, 2026
35.8 C
Bhopal

इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह बने एडीजी

मप्र गृह विभाग ने इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को एडीजी के पद पदोन्नत किया है। इसके अलावा चार डीआईजी को प्रमोट कर आईजी और चार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है।

फील्ड में पदस्थ छिंदवाड़ा और चंबल रेंज के डीआईजी को आईजी बनाया गया है। इसी तरह डीआईजी बनने वालों में धार, अशोक नगर के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। प्रमोट होने वाले अफसरों को एक जनवरी 2025 से नए वेतनमान का लाभ मिलेगा।

गृह विभाग ने 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह को एडीजी पद पद पदोन्नत किया है। संतोष सिंह अभी पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर हैं। पदोन्नति के बाद एडीजी, पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर के पद पर काम करते रहेंगे।

एक अन्य आदेश में 2007 बैच के आईपीएस अफसर डीआईजी छिंदवाड़ा सचिन कुमार अतुलकर को पदोन्नत कर आईजी बनाया गया है। इसी तरह डीआईजी चंबल रेंज कुमार सौरभ, उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल मध्यक्षेत्र कृष्णावेनी देसावतु और डीआईजी प्लानिंग (PHQ) जगत सिंह राजपूत को पदोन्नत कर आईजी बनाया गया है। इन सबकी पदस्थापना यथावत रखी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश में रुचिका जैन को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। जैन का नाम सीनियरिटी लिस्ट में कुमार सौरभ के नाम के ऊपर होगा।

एक जनवरी 2025 से इन्हें बनाया गया डीआईजी

शासन द्वारा जारी आदेश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल विजय कुमार खत्री को डीआईजी बनाया गया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक अशोक नगर विनीत कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह और सहायक पुलिस महानिरीक्षक एसआईएसएफ पीएचक्यू राकेश कुमार सिंह को प्रमोट कर डीआईजी बनाया गया है। पदोन्नति के बाद इनकी पदस्थापना वर्तमान पद पर यथावत रखी गई है।

Hot this week

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

​भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह...

कोचिंग जाते समय छात्रा का पीछा करते थे मनचले, घर में घुसकर की छेड़छाड़

​भोपाल। गौतम नगर इलाके में दसवीं की छात्रा के...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

Topics

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img