Sunday, March 22, 2026
27.6 C
Bhopal

मासूम पिल्ले की बेरहमी से पिटाई, मौत; आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

इंदौर | शहर के लसूड़िया इलाके की पैराडाइज कॉलोनी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने सड़क पर चलते मासूम कुत्ते के पिल्ले पर लाठी से वार कर उसकी जान ले ली। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

​घटना 19 मार्च की रात की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक छोटा पिल्ला सामान्य रूप से आरोपी मुकेश कुमावत और उसके साथी की ओर जा रहा था। तभी मुकेश ने अचानक लाठी से पिल्ले के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि पिल्ले ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई
  • शिकायतकर्ता: ‘पीपुल्स फॉर एनिमल्स’ (PFA) की इंदौर अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर शनिवार रात मामला दर्ज किया गया।
  • आरोपी: मुख्य आरोपी मुकेश कुमावत फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस उसके साथी की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।
  • बचाव का तर्क: आरोपी का कहना है कि कुत्ता लोगों को काटता था, हालांकि वीडियो में पिल्ला बेहद शांत नजर आ रहा है।

Hot this week

सांवेर रोड स्थित स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के सांवेर रोड स्थित नरवल क्षेत्र में...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई कार, ट्रेवल्स संचालक की मौत, साथी गंभीर

​भोपाल। भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क...

Topics

सांवेर रोड स्थित स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के सांवेर रोड स्थित नरवल क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img