Sunday, August 30, 2026
26.1 C
Bhopal

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय आयुषी की उसकी ही मां और मामा ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मां कमला बेटी की शादी अपनी मर्जी से कराना चाहती थी, जबकि आयुषी अपने मनपसंद युवक से। इसे लेकर 26 अगस्त को घर में विवाद हुआ और इसी दौरान मां ने अपने भाई विजय राय के साथ मिलकर दुपट्टे से बेटी की जान ले ली।

गुपचुप अंतिम संस्कार की थी तैयारी वारदात को छिपाने के लिए आरोपी बिना पुलिस को बताए और बिना पोस्टमार्टम के जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार करने वाले थे। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार 29 अगस्त को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पिपलानी पुलिस ने रविवार को हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मां कमला और मामा विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की ‘ऑनर किलिंग’ के एंगल से जांच कर रही है।

Hot this week

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

Topics

सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 40 लाख के जेवर और डेढ़ लाख नकद पार

मुरैना (शहर कोतवाली)। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ इलाके...

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img