Tuesday, April 7, 2026
31.1 C
Bhopal

इंस्टाग्राम वाला ‘इश्क’ बना काल: भोपाल में महाराष्ट्र की महिला की हत्या, प्रेमी और उसकी पत्नी फरार

भोपाल। राजधानी के कमल नगर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सेप्टिक टैंक में बक्से के भीतर मिली लाश महाराष्ट्र की रहने वाली 33 वर्षीय अशरफी उर्फ सिया की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर हुए प्यार के बाद वह अपने प्रेमी के घर रहने आई थी, जहां प्रेमी और उसकी पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

एक ही घर में रहती थीं पत्नी और प्रेमिका

​पुलिस के मुताबिक, मृतक सिया महाराष्ट्र के गोंदिया की निवासी थी। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए भोपाल निवासी समीर से हुई थी। समीर पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता है, इसके बावजूद सिया उसके साथ रहने भोपाल आ गई। समीर ने अपनी पत्नी और प्रेमिका, दोनों को एक ही घर में रखा हुआ था। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था।

हत्या कर बक्से में भरा शव

​तीन दिन पहले विवाद इतना बढ़ा कि समीर ने सिया के साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए उसने शव को एक टीन के बक्से में भरा और पास ही स्थित सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। गुरुवार शाम जब स्थानीय लोगों को दुर्गंध आई, तब मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

तीन शादियां कर चुकी थी मृतका

​जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है कि सिया पूर्व में महाराष्ट्र और राजस्थान में तीन अलग-अलग व्यक्तियों से शादी कर चुकी थी। पिछले तीन महीनों से वह समीर के साथ लिव-इन में रह रही थी।

पुलिस की कार्रवाई

​थाना प्रभारी पटवा ने बताया कि शव करीब 3-4 दिन पुराना होने के कारण डिकम्पोज हो गया था। महिला के हाथ पर ‘दीप’ नाम का टैटू और जन्मतिथि (26 मई 1992) लिखी हुई है। फिलहाल आरोपी समीर और उसकी पत्नी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

Topics

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img