Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

Jabalpur Crime News : युवक को बंधक बनाकर 90 हजार की फिरौती मांगी, किसी तरह जान बचाकर ओमती थाना पहुंचा

 दत्त इंक्लेव नेपियर टाउन निवासी नयन दास गुप्ता 20 वर्ष को बंधक बनाकर 90 हजार रुपये की अड़ी दी गई। ओमती पुलिस ने बताया कि नयन बिरयानी खाने निकला था। ओमती नाला के पास रिहान उर्फ सज्जाद, लकी और मुकुल पहुंचे। उसे अपने साथ छोटी खेरमाई मंदिर के पास एक घर में ले गए। डंडे से मारपीट करते हुए उसे धमकाया गया कि 90 हजार रुपये न मिलने पर उसकी हत्या कर देंगे। जिसके बाद नयन ने अपने पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। उसने कहा कि 90 हजार रुपये की व्यवस्था न होने पर रिहान और सज्जाद उसकी हत्या कर देंगे। 4-5 घंटे बाद नयन किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर वहां से भागा। जिसके बाद पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर रिहान उर्फ सज्जाद 23 वर्ष निवासी घंटाघर के पास को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आराेपितों की तलाश की जा रही है।

दहेज में पांच लाख के लिए बहू को घर से निकाला : दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर नवविवाहिता को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। रांझी पुलिस ने बताया कि शांतिनगर निवासी महिला का विवाह भरत कालोनी मड़ई निवासी बंटी रजक से हुआ था। विवाह के बाद से ही बंटी व परिवार के अन्य सदस्य नवविवाहिता को पांच लाख रुपये के लिए परेशान करने लगे। उन्होंने कहा कि उक्त रकम वह मायके से दहेज में लेकर आए। रकम न मिलने पर मारपीट करते हुए उसे घर से भगा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाकू से लैस बदमाश जा रहे थे वारदात करने : किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से एक-एक चाकू जब्त की गई। ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक भंवरताल पार्क के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। बिना नंबर की मोपेड पर सवार युवक किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर संदेही विकास सोनकर 23 वर्ष निवासी बापूनगर रांझी एवं अभिषेक मलिक 19 वर्ष निवासी नरसिंह नगर रांझी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों मोपेड के दस्तावेज नहीं दे पाए। तलाशी लेने पर उनके पास से दो बटनदार चाकू, 12 हजार 130 रुपये मिले। उन्होंने बताया कि विकास सोनकर शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ रांझी में बलवा, मारपीट, आबकारी एक्ट के 10 प्रकरण दर्ज हैं। दोनों को गिरफ्तार कर मोपेड जब्त कर ली गई।

सूने घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी पार : सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर व नकदी पार कर दी। घटना वसुंधरा कालोनी घाना खमरिया की है। खमरिया थाना प्रभारी निरूपा पांडेय ने बताया कि कालोनी निवासी शकुुंतला पटेल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शकुंतला अपनी बेटी के साथ रिश्तेदार के घर जन्मदिन पार्टी में गई थीं। पति पेट्रोल पंप में कार्य करते हैं, वे भी रात में ड्यूटी चले गए थे। मंगलवार सुबह वह घर लौटी तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। कमरे में रखी आलमारी खुली थी तथा गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे 12 हजार रुपये तथा सोने व चांदी के कीमती जेवर गायब थे। प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img