Friday, November 27, 2026
16.1 C
Bhopal

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल:

सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ बाइक पर खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकल रही चौथी कक्षा की एक मासूम बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बैरसिया रोड पर आगे चल रहे एक आयशर ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से यह भीषण हादसा हुआ।

​यूं हुआ हादसा:

मृतका की पहचान दिव्यांशी साहू (पिता प्रदीप साहू) के रूप में हुई है। 6 अक्टूबर की दोपहर दिव्यांशी अपने माता-पिता के साथ बाइक पर सवार होकर खाटू श्याम के दर्शन करने जा रही थी। बैरसिया रोड पर जब उनकी बाइक आगे चल रही थी, तभी अचानक आयशर ट्रक के चालक ने तेज ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से जा टकराई।

​अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम:

हादसे में दिव्यांशी और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां माता-पिता का इलाज अभी भी जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दिव्यांशी ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img