Sunday, October 11, 2026
32.1 C
Bhopal

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल।

गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता उजेर अहमद ने गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि स्कूल के प्रिंसिपल मनोहर काटा ने उनके बेटे के साथ मारपीट की।

​घटना 8 अक्टूबर की है। पिता का आरोप है कि बेटा रोते हुए माफी मांगता रहा, लेकिन प्रिंसिपल ने एक नहीं सुनी। इस घटना में बच्चे के चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रताड़ना के कारण उसे कान से सुनाई देना बंद हो गया और घर पहुंचते ही चक्कर आकर वह जमीन पर गिर गया।

​परिजनों ने बच्चे का हमीदिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पिता ने थाने में शिकायत कर प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर की मांग की है। उनका यह भी आरोप है कि स्कूल से जुड़े एक व्यक्ति ने फोन कर समझौते का दबाव बनाया है।

​उधर, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में फिलहाल स्कूल प्रबंधन का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

Hot this week

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल: सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img