Friday, November 27, 2026
16.1 C
Bhopal

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

​जूना रिसाला निवासी महेजा हसन ने पुलिस को बताया कि उनकी दो छोटी बेटियां हैं। शादी के कुछ समय बाद ही पति मोहम्मद हुमैद हुसैन ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया और बिना किसी व्यवस्था के कनाडा नौकरी करने चला गया।

​ससुराल वालों ने भी घर से निकाला

पीड़िता का आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद सास-ससुर और देवर लियाकत हुसैन ने उसे घर में रखने से साफ मना कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। दो मासूम बेटियों के साथ बेघर हुई पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

​सदर बाजार थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img