Sunday, October 11, 2026
32.1 C
Bhopal

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल:

थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर करीब 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत की 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

​पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय सूने इलाकों या मकानों के बाहर खड़ी बाइक को अपना निशाना बनाते थे। 8 अक्टूबर को 11 मील के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने मिसरोद और आसपास के इलाकों से गाड़ियां चुराना कबूल किया।

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दौवतराम उर्फ मनोज उर्फ गोलू यादव (निवासी औबेदुल्लागंज, रायसेन) और तुलसीराम (निवासी दिगवाड, रायसेन) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी दौवतराम शातिर अपराधी है, जिस पर भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम और सीहोर जिलों में चोरी के 14 से अधिक मामले दर्ज हैं।

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एचएफ डीलक्स, बजाज पल्सर एनएस 125 और हीरो स्प्लेंडर बाइक जब्त कर ली है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी विमलेश कुमार राय और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल: सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img