Sunday, October 11, 2026
32.1 C
Bhopal

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल:

थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक (देहात जोन) रुचिवर्धन मिश्र और पुलिस अधीक्षक (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ ध्यान अभ्यास किया।

​अधिकारियों ने कर्मचारियों को नियमित ध्यान, व्यायाम और संतुलित खानपान अपनाने की सलाह दी। साथ ही, तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

​इस अवसर पर आईजी रुचिवर्धन मिश्र ने ईंटखेड़ी के नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया और जब्तशुदा माल के सुरक्षित रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया।

​कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनकर, एसडीओपी अंतिमा समाधिया, थाना प्रभारी डीएसपी आशीष सप्रे और रक्षित निरीक्षक श्याम किशोर झरवड़े सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Hot this week

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल: सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img