Thursday, February 19, 2026
24.1 C
Bhopal

Jabalpur Crime news : 500 रुपये की अड़ीबाजी में अधेड़ को तलवार मारी, आटो चालक पर चाकू से हमला

शराब पीने के लिए 500 रुपये देने से इनकार करने पर दो बदमाशों ने अधेड़ पर हमला कर दिया। घमापुर पुलिस ने बताया कि संजय सिंह उर्फ संजू राजपूत 45 वर्ष निवासी हनुमान होटल सिद्धबाबा ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि संजय अपने दोस्तों के साथ सिद्धबाबा में एक साइकिल की दुकान के सामने खड़ा था। जहां शंकर सिंह उर्फ सकरू नेपाली अपने दोस्त राजा सेन के साथ पहुंचा। दोनों तलवार व बेसबाल लिए हुए थे। शंकर ने संजू से शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। संजय ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर शंकर व राजा ने उस पर तलवार व बेसबाल से हमला कर दिया। संजय के दोस्तों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

इधर, बड़ा मदार छल्ला हनुमानताल निवासी आटो चालक मोहम्मद सफीक खान 36 वर्ष पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि सफीक खान नईम से आटो किराए पर लेकर चलाता है। शनिवार देर शाम वह आटो लेकर नईम के घर पहुंचा। जहां नईम के भाई नाजिम ने बेवजह उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। सफीक ने गालीगलौज करने से रोका तो नाजिम ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

चावल भरे ड्रम से जेवर चोरी : धनगवां सिहोरा निवासी नारायण प्रसाद बर्मन के सूने घर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने चावल से भरे में ड्रम में छिपाकर रखे कीमती जेवर व आलमारी से दो हजार रुपये नकद पार कर दिए। सिहोरा पुलिस ने बताया कि नारायण प्रसाद बर्मन खेती किसानी करते हैं। उनकी पत्नी किसी रिश्तेदार के घर गई थी। वह भी घर में ताला लगाकर कहीं चले गए थे। घर लौटे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। वह घर में घुसा तो कमरे में रखा गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा था। चावल का ड्रम व आलमारी खुली मिली। जिसमें रखे जेवर व नकदी गायब थी। एफआइआर दर्ज कर पुलिस चोर का पता लगा रही है।

Hot this week

निशातपुरा: पोर्च में खड़ी नई स्कॉर्पियो चोरी, पुलिस ने FIR दर्ज करने में लगाए 4 दिन

भोपाल | राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चोरों...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

Topics

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img