टॉप-न्यूज़

नड्‌डा बोले- सब खत्म हो जाएगा… रहेगी तो सिर्फ BJP

देश से सारी पार्टियां खत्म हो जाएंगी, रहेगी तो सिर्फ BJP। यह कहना है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का। उन्होंने कहा कि हम अपनी विचारधारा पर चलते रहे तो देश से क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी। नड्डा बिहार भाजपा के 16 जिला कार्यालयों का उद्घाटन करने पटना पहुंचे थे। उन्होंने बिहार के 7 जिलों में कार्यालयों का शिलान्यास भी किया।नड्डा ने कहा- भारतीय जनता पार्टी के विरोध में लड़ने वाली कोई राष्ट्रीय पार्टी बची नहीं। हमारी असली लड़ाई परिवारवाद और वंशवाद से है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ नहीं मिलता… कुछ नहीं मिलेगा… तब भी लोग लगे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770