Saturday, June 20, 2026
35.5 C
Bhopal

70 हजार किलो लोकल अमरूद की खपत:रोज 60 हजार किलो हाइब्रिड सीताफल खा रहे भोपाल के लोग

शहर में इन दिनों फल बाजारों में हाइब्रिड सीताफल नजर आ रहे हैं। इनकी आवक पिछले साल के मुकाबले दोगुनी हो गई है। बाजार में फुटकर में यह ₹90 प्रति किलो से 110 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं। फलों के थोक व्यापारी पवन खटीक बताते हैं कि फल मंडी में रतलाम के राजौद समेत आसपास के इलाकों और महाराष्ट्र के कई इलाकों से हाइब्रिड सीताफल की आवक हो रही है।

4 से 5 गाड़ी रोजाना मंडी में पहुंच रही हैं। करीब 300 क्रेट मंडी में उतर रही हैं। एक क्रेट में करीब 20 किलो सीताफल होते हैं, इस तरह रोज 60 हजार किलो सीताफल पहुंच रहे हैं। पिछले साल इस सीजन में इसकी आवक 30 हजार किलो रोज थी।

साथ ही अब लोकल अमरूद की आवक भी शुरू हो गई है। ईंटखेड़ी फल अनुसंधान केंद्र के बगीचे और आसपास के इलाकों से रोजाना करीब 70 हजार किलो अमरूद मंडी में पहुंच रहे हैं।

क्या है हाइब्रिड सीताफल

हॉर्टिकल्चर एक्सपर्ट डॉ. आरके जायसवाल बताते हैं कि अलग-अलग किस्मों का परागण करवाकर उससे जो नई पौध तैयार होती है उसे संकर या हाइब्रिड कहते हैं। ऐसे सीताफल के पौधे खेतों में सघन यानी पास, पास लगाए जाते हैं। इसके एक साल के पौधे में फूल आ जाते हैं और दो साल में ये पौधा फल देने लगता है।

Hot this week

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img