दीपावली धनतेरस समेत कई त्यौहार अब नजदीक है, मार्केट में त्योहारों की रौनक दिखने लगी है | इसी क्रम में भोपाल पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पुराने भोपाल के क्षेत्र में अतिक्रमण और कंडम वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आपको बता दे की इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य आमजन को खरीदारी में सुगमता प्रदान करना और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करना था।
अतिक्रमण हटाना: व्यापारियों, दुकानदारों, और ठेलों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण, अवैध छज्जे, और फुटपाथ को हटाया गया।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही: सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया और उनके वाहन स्वामी/चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
चालान किए गए वाहन: दो पहिया वाहन – 125, चार पहिया वाहन – 25।
कार्यवाही के तहत आने वाले सार्वजनिक मार्ग:
पीजीबीटी रोड से डीआईजी बंगला
चौकसे नगर से भोपाल टॉकीज
भोपाल टॉकीज से बस स्टैण्ड चौराहा
धोडा नक्कास से अग्रवाल पुडी भंडार चौराहा
अग्रवाल पुडी भंडार से हनुमानगंज गल्ला मार्केट
मंगलवारा गणेश चौक, आजाद मार्केट, जुमेराती, सिंधी मार्केट
पीरगेट से रेतघाट
पीरगेट से मालीपुरा तक
मार्गदर्शन और नेतृत्व
यह संयुक्त कार्यवाही निम्नलिखित अधिकारियों के मार्गदर्शन और नेतृत्व में की गई:
मार्गदर्शन:
पुलिस आयुक्त भोपाल: हरिनारायणचारी
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त: अवेधश गोस्वामी
पुलिस उपायुक्त जोन-03: अभिनव चौकसे
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03: शालिनी दीक्षित
नेतृत्व:
एसीपी हनुमानगंज: राकेश सिंह बघेल
एसीपी यातायात: विजय दुबे




