Wednesday, February 25, 2026
20.6 C
Bhopal

केरवा के 3, कलियासोत के 2-भदभदा का 1 गेट खुला

अबकी बार मानसून उम्मीद से ज्यादा बरस रहा है। भोपाल में गुरुवार को पहली कक्षा से लेकर पांचवीं और आंगनबाड़ी में बच्चों की छुट्टी घोषित की गई। इधर, भोपाल के सभी डैमों के गेट खुले हुए हैं। केरवा डैम के 8 में से 3 गेट, कलियासोत के 13 में से 2 गेट, भदभदा के 11 में से 1 गेट और कोलार के 8 में से 1 गेट खुला हुआ है। एहतियातन नदी किनारे के निचले इलाकों को अलर्ट किया गया है।

दूसरी ओर, भोपाल में उम्मीद से ज्यादा पानी बरस रहा है। इस बार 106% यानी, 40 इंच तक पानी गिरने का अनुमान था, लेकिन अब तक 48 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 27% ज्यादा है। अभी पूरा सितंबर बाकी है। ऐसे में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से बादल है और हवाएं चल रही है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर बाद तेज बारिश हो सकती है।

भोपाल के केरवा डैम के 3 गेट खुले हुए हैं।
भोपाल के केरवा डैम के 3 गेट खुले हुए हैं।

सामान्य से ज्यादा पानी गिरा भोपाल की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। इस हिसाब से अबकी बार करीब 11 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। पिछले साल 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 5वीं बार सबसे ज्यादा पानी गिरा है।

सितंबर में हो चुकी 6 इंच बारिश, कोटे से डेढ़ इंच कम सितंबर में अच्छी बारिश होती है। 65 साल पहले वर्ष 1961 में पूरे महीने 30.2 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है। अबकी बार भी सितंबर की शुरुआत तेज बारिश से हुई है। सितंबर में करीब 7 इंच पानी गिरने का ट्रेंड है। इस बार अब तक 6 इंच तक पानी गिर चुका है। पिछले साल सितंबर में 12.8 इंच बारिश दर्ज की गई थी।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img