Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में MANIT स्टूडेंट को कुचलने का मामला

भोपाल में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक करीब दस मीटर तक कार के साथ घिसटता चला गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना 7-8 सितंबर की दरमियानी रात की है। पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं जुटा सकी है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

इधर, परिजनों ने हिट एंड रन का केस दर्ज करने की मांग की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। हालांकि कमला नगर थाने की टीआई निरुपा पांडे ने बताया कि कार और कार चालक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक टीम मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का रोड मैप तैयार किया जा रहा है।

बता दें कि नेहरू नगर स्थित मधुरम चौराहा रामेश्वरी गेट के पास हादसा हुआ था। युवक मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) से पीएचडी कर रहा था। अस्पताल ले जाने से पहले ही युवक की मौत हो गई थी।

राहुल सिंह (32) पुत्र जेबी सिंह निवासी आकृति ईको सिटी बावड़ियाकलां में रहते थे। राहुल के बड़े भाई अशोक सिंह ने बताया कि राहुल मैनिट से पीएचडी कर रहे थे। इससे पहले, वह M.Tec कर चुके थे। बीते शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह घर से दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। दोस्त से मुलाकात के बाद देर रात घर लौट रहा था। रामेश्वरी गेट के पास चौराहा पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। हम लगातार कॉल ट्राय कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे उसके दोस्त ने कॉल कर एक्सीडेंट की सूचना दी। जेपी अस्पताल पहुंचे, तो वहां भाई की मौत की सूचना मिली। मामले में हिट एंड रन का केस दर्ज किया जाना चाहिए।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img