आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

केरवा के 5,कलियासोत के 2,भदभदा का एक गेट खुला

भोपाल में शनिवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को भी जारी है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। भोपाल में कलियासोत डैम, भदभदा और केरवा के फिर गेट खोल दिए गए हैं। सुबह 11 बजे कलियासोत के 13 में से 2, भदभदा के 11 में से एक और केरवा के आठ में से 5 गेट खोले गए। शाम तक और भी गेट खोले जाएंगे। जिला प्रशासन ने डैम-नदी किनारों पर अलर्ट जारी किया है। लोगों को पानी में न उतरने की सलाह दी गई है। बारिश के चलते कई इलाकों में रातभर से बिजली गुल रही। भोपाल में अब तक 53 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 24 घंटे में करीब 2 इंच पानी गिरा है। आज सुबह 8 बजे तक 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770