Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

कोलार-कलियासोत डैम के 2-2 गेट खुले

भोपाल के पास कोलार और कलियासोत डैम के 2-2 गेट खुल चुके हैं, जबकि कैचमेंट एरिया में 1 घंटा तेज बारिश होते ही भदभदा डैम के गेट भी खुल जाएंगे। बड़ा तालाब अब लेवल से सिर्फ 1.05 फीट खाली है। मंगलवार को बारिश नहीं होने से तालाब में पानी की आवक नहीं हुई। इस कारण गेट नहीं खोले जा सके।

भोपाल में अब तक 24.78 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 67% है। वहीं, जुलाई में बारिश का कोटा भी पूरा हो गया है। जुलाई में ही 15 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है, जबकि कोटा 14.4 इंच का है। 10 में से छठें साल ऐसा हुआ, जब जुलाई का कोटा पूरा हुआ है।

हल्की बूंदाबांदी, इस कारण आमद नहीं
बड़ा तालाब में मंगलवार तक पानी का लेवल 1665.75 फीट तक पहुंच गया है, जबकि फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। इस हिसाब से 1.05 फीट पानी की और जरूरत है। भोपाल की तीन वाटर बॉडी यानी, बड़ा तालाब, भदभदा और कलियासोत डैम एक-दूसरे से जुड़े हैं। कोलांस नदी का पानी सबसे पहले बड़ा तालाब में पहुंचता है। जब तालाब फुल भर जाता है तो भदभदा डैम के गेट खोले जाते हैं। इसके बाद कलियासोत डैम के गेट भी खुल जाते हैं। मंगलवार को भोपाल में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। इस कारण गेट नहीं खोले जा सके।

कोलार डैम के 2 गेट से तीन दिन से पानी छोड़ा जा रहा है।

कोलार डैम के 2 गेट से तीन दिन से पानी छोड़ा जा रहा है।

कलियासोत डैम के 2 गेट खुल चुके
हालांकि, मंगलवार को करीब 3 घंटे के लिए कलियासोत डैम के 13 में से 2 गेट खोल दिए गए थे। टेस्टिंग के लिए गेट खोले गए। इस दौरान ड्रोन व्यू से कलियासोत डैम का नजारा ही देखते बना। हालांकि, गेट बंद होने के बाद नदी में मछली पकड़ने वालों की भीड़ लगी रही।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img