Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर मासूम अभिभावकों को ठगने वाले गिरोह सक्रिय हैं। ताजा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी महिला ने बच्चों का सत्यसांई स्कूल में दाखिला कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी की है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, श्रीनाथ रेसिडेंसी निवासी अंशु पाटकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मुलाकात मई 2023 में करुणा मंडलोई नाम की महिला से हुई थी। करुणा ने दावा किया था कि उसकी विजयनगर स्थित सत्यसांई स्कूल में अच्छी जान-पहचान है और वह डेढ़ लाख रुपये में उनके दो बच्चों का एडमिशन करा देगी। झांसे में आकर अंशु ने आरोपी के खाते में एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

साल भर तक घुमाती रही आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि पहले साल आरोपी ने ‘सीट नहीं होने’ का बहाना बनाकर अगले साल एडमिशन का भरोसा दिया। लेकिन दूसरे साल भी जब दाखिला नहीं हुआ और आरोपी महिला अतिरिक्त पैसों की मांग करने लगी, तब ठगी का अहसास हुआ। पैसे वापस मांगने पर जब आरोपी टालमटोल करने लगी, तो पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। एमआईजी पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपी करुणा मंडलोई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पत्रकार की सलाह: किसी भी स्कूल में दाखिले के लिए केवल आधिकारिक प्रक्रिया ही अपनाएं। किसी बिचौलिए या ‘पहचान’ का दावा करने वाले व्यक्ति को नकद या ऑनलाइन भुगतान करने से बचें।

Hot this week

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img