Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में आर्किटेक्ट के मकान से लाखों की चोरी

मुंबई में काम करने वाले एक आर्किटेक्ट के भोपाल स्थित घर से चोरी का मामला सामने आया है। हबीबगंज थाना इलाके में बने उनके मकान से बदमाश सोने के जेवरात हीरे की रिंग सहित दस लाख रुपए से अधिक का लेकर चले गए। सभी सामान उन्होंने घर में बने एक गुप्त लॉकर में रखा था। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय मनीष ब्यौहार हबीबगंज थानाक्षेत्र की अशोका सोसाइटी में रहते हैं। वे आर्किटेक्ट का काम करते हैं। उन्होंने शिकायत करते हुए बताया कि इन दिनों वह परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। काम के सिलसिले में उनका भोपाल आना-जाना रहता है। उन्होंने विक्की सोनी और रवि सोनी निवासी गुना को मकान की देख-रेख की जिम्मेदारी दे रखी हैं। मनीष ब्यौहार ने बताया कि घर में बुक शेल्फ के बीच उन्होंने गुप्त लॉकर बनवाया है। गत 15 जुलाई की शाम करीब 7 बजे उन्होंने लॉकर में हीरे, सोने, चांदी के जेवर और नगदी रुपए रखे थे।

22 नवंबर को लौटे तब चोरी का खुलासा हुआ इसके बाद मुंबई चले गए। वहां से 22 नवंबर की रात 8 बजे अपने घर पहुंचे। उन्होंने बुक शेल्फ के बीच गुप्त लॉकर को खोलकर देखा, लेकिन उसमें रखा हीरे की रिंग, सोने-चांदी के जेवर और नगदी नहीं थे। चोरी गए कुल माल की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। रवि और विक्की से पूछताछ में जब चोरी गए माल के बारे में कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने मामले की शिकायत थाने मे कर दी

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img