Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में स्कॉर्पियो से हो रही थी शराब तस्करी

भोपाल की कमला नगर पुलिस ने शबरी नगर इलाके से घेराबंदी कर स्कॉर्पियो सहित युवक को पकड़ा है। कार से 264 अंग्रेजी शराब की बाटलों सहित 36 बीयर की बोतल जब्त की गई। कार में चार युवक सवार थे। तीन पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार सहित शराब को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

कमला नगर पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी शबरी नगर में आई है। यहां पर रहने वाले लालू नाम के युवक के घर शराब आई है। जल्द ही उसे आसपास के इलाके में सप्लाई कर दिया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही तीन बदमाश वहां से भाग निकले जबकि एक युवक पुलिस गिरफ्त में आ गया।

3 लाख रुपए से अधिक कीमत की है शराब

पकड़े गए तस्कर की पहचान देव कुमार साहू निवासी राहुल नगर के रूप में हुई है। शराब की कीमत 3 लाख 14 हजार 448 रुपए बताई गई है। शराब सबरी नगर और आसपास की बस्तियों में सप्लाई करने के लिए मंगाई गई थी। पुलिस फरार आरोपियों लालू पटेल, राधे व अमित दुबे की तलाश में जुटी हुई है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img