Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

भोपाल में रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म

भोपाल के शाहपुरा इलाके में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक किशोरी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। वारदात को पीड़िता के रिश्ते के भाई ने अंजाम दिया है। पूरा घटनाक्रम बीते तीन सालों से चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 2022 में पीड़िता 17 वर्ष थी, लेकिन अब बालिग हो गई है और वह कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उस समय उसके रिश्ते का भाई उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल स्काई पैलेस में ले गया था।

जहां उसने पहली बार उसके साथ रेप किया। इसके बाद से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर करीब तीन साल से उसकी अस्मत लूट रहा था। इस दौरान उसने शादी करने का झांसा भी दिया था, लेकिन बाद में वह मुकर गया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

आरोपी की करतूतों से परेशान होकर पीड़ित शनिवार को थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img