आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

9 महीने में MP के कर्मचारियों का DA 22% बढ़ा

मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा उपहार देते हुए उनका महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब उन्हें भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 34% DA मिलेगा। हालांकि फिलहाल दोनों का भत्ता बराबर तो हो गया है, लेकिन ऐसा ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। अगस्त में ही केंद्रीय कर्मचारियों का DA भी 4% बढ़ना तय है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 38% हो जाएगा। उधर, मध्यप्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने शिवराज सरकार के फैसले का स्वागत किया है, हालांकि वे इसे जनवरी 2022 से दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रदेश के 7 लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। सावन के तीसरे सोमवार की बधाई देते हुए CM ने कहा- बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त में लगाया जाएगा और सितंबर की सैलरी में मिलने लगेगा। इस फैसले से वर्तमान वित्तीय वर्ष में सरकार पर लगभग 625 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

शिवराज सरकार ने 9 महीने में तीसरी बार DA (डियरनेस अलाउंस) बढ़ाया है। अक्टूबर 2021 में 8% DA बढ़ाया गया था। 5 मार्च 2022 को अपने बर्थडे पर CM ने इसमें 11% की बढ़ोतरी की थी। अब 3% भत्ता फिर से बढ़ाया गया है। यानी 9 महीने में सरकार 22% DA बढ़ा चुकी है।

प्रदेश में 7 लाख अधिकारी-कर्मचारी

प्रदेश में IAS, IPS, IFS, राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक सहित 6.40 लाख नियमित और 60 हजार के करीब कार्य भारित कर्मचारी हैं। अब तक इन्हें 31% DA मिल रहा था। सितंबर की सैलरी में 34% के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलने लगेगा।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770