Saturday, July 11, 2026
27.4 C
Bhopal

Madhya Pradesh Politics: मिर्ची बाबा से मिलकर डा.गोविंद सिंह ने जताया खेद, कमल नाथ के साथ मंच पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद

Madhya Pradesh Politics: भोपाल। (राज्य ब्यूरो)। भिंड में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ बैठने को लेकर हुए महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरि के साथ पूर्व मंत्री डा.गोविंद सिंह के विवाद का शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के निवास पर मुलाकात में डा.सिंह ने कहा कि मैं संत-महात्मा का सम्मान करता हूं। मेरी किसी बात से दुख पहुंचा हो तो खेद व्यक्त करता हूं। इसके बाद मिर्ची बाबा ने कहा कि हमारे मन में ऐसा कुछ भी नहीं है। मंच से जुड़ा एक विषय था। डा.सिंह हमारे लाड़ने हैं और स्नेह रखते हैं। दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और विवाद खत्म हो गया।

भिंड की सभा में मंच पर बैठने को लेकर डा.गोविंद सिंह से मिर्ची बाबा का विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि वे मंच छोड़कर चले गए थे। उन्होंने भोपाल लौटने पर गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। इसे उनकी कांग्रेस से नाराजगी से जोड़कर देखा गया तो पार्टी नेता सक्रिय हो गए।

पीसी शर्मा ने मध्यस्थता की और शुक्रवार को पहले मिर्ची बाबा और फिर डा.गोविंद सिंह घर पर बुलाया। तीनों के बीच बंद कमरे में कुछ देर बात हुई। शर्मा ने बताया कि विवाद जैसी कोई बात नहीं थी। कुछ व्यक्तियों ने गलतफहमी पैदा कर दी थी, जिसे दोनों ने बात करके दूर कर लिया।

डा.सिंह ने बताया कि वे सनातन धर्म को मानने वाले हैं और सदैव संत-महात्माओं को सम्मान करते हैं। कुछ लोगों ने गलतीफहमी पैदा कर दी थी। उन्हें यदि कष्ट पहुंचा है तो हम खेद जताते हैं। मिर्ची बाबा ने भी कहा कि काई नाराजगी नहीं है। मंच की व्यवस्था से जुड़ा एक विषय था। मेरे मन में ऐसी कोई बात नहीं है। मैं, पीसी शर्मा और डा.गोविंद सिंह धर्म और गोवंश के संरक्षण की लड़ाई लड़ते हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।

Hot this week

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...

भोपाल: शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर-नकदी चोरी, 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में 17 दिन पहले हुई...

भोपाल: निगम की दुकानों के ऊपर बन रहा पार्षद का अवैध दफ्तर जमींदोज

​भोपाल। आनंद नगर में शुक्रवार सुबह नगर निगम की...

Topics

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...

भोपाल कलेक्ट्रेट में मास्टर प्लान को लेकर हंगामा: जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस

​भोपाल: भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मास्टर प्लान और...

पूर्व आईएएस नियाज खान का विवादित बयान: पहनावा बदलने की दी सलाह

​ ​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img