भोपाल:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायी संबोधन का सीधा प्रसारण सुना।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा पूरे देश के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। गरीब कल्याण और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ आज देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।











