Tuesday, March 31, 2026
27.5 C
Bhopal

Madhya Pradesh Weather Update: मध्‍य प्रदेश में अब कुछ बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज

अलग-अलग स्थानों पर बने चार वेदर सिस्टम से गुरुवार से मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं के साथ नमी आने के कारण गुरुवार को सागर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि हवाओं का रुख पश्चिमी बना रहने के कारण दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्रीसे. अधिक रहा।

यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 28.7 डिग्रीसे. की तुलना में 0.6 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। यह मंगलवार के न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्रीसे. के मुकाबले 2.4 डिग्रीसे. अधिक रहा।

ये वेदर सिस्टम हैं सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बनेगा। पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

साथ ही केरल से कर्नाटक तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। शुक्ला के मुताबिक इन चार सिस्टम के असर से गुरुवार से वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू होगा।

इस वजह से गुरुवार को शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने लगेंगी। गुरुवार को मप्र के शेष जिलों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी, लेकिन शुक्रवार से रात के तापमान में एक बार फिर कमी आने लगेगी।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img