Monday, July 6, 2026
32.8 C
Bhopal

Maharashtra: मुंबई में इसी महीने खत्म हो जाएंगी सभी पाबंदियां, मेयर ने कहा – हमने बना लिया है मन

Maharashtra: देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट हो रही है और कभी संक्रमण के मामले में टॉप पर रहे राज्य महाराष्ट्र में भी मामले काफी नीचे आ गये हैं। इस वजह से मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी काफी राहत महसूस कर रही हैं और उन्होंने इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों की तारीफ ही है। मेयर किशोरी पेडनेकर (Kाishori Pednekar) ने मुंबईवासियों को एक बड़ी खबर देते हुए ऐलान किया है कि अगर ऐसी ही स्थिति रही तो फरवरी के अंत तक कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियां हटा ली जाएंगी। मुंबई की मेयर ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर में अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई पूरी तरह से अनलॉक होने की दिशा में है और फरवरी के अंत तक संभवत: हम इसे अनलॉक कर देंगे।

कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी थी और शहर में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई थी। लेकिन इन्हें अब धीरे कम किया जा रहा है। 1 फरवरी को प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया था। वहीं रेस्टोरेंट, थिएटर में 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करने की छूट दी गई। 24 जनवरी से सभी स्कूल-कॉलेज भी खोल दिये गये। इतना ही नहीं सप्ताहिक बाजार को सामान्य समय के अनुसार खोलने की इजाजत दे दी गई है।

अगर ताजा स्थिति की बात करें तो मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 730 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10,50,811 हो गई है। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 1,06,059 है।

Hot this week

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

Topics

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img