Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बच्चों को महज 2 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला है।

घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई

  • घटना: दिनांक 11/08/2026 को कमला पार्क थाना तलैया क्षेत्र से राज बहोर साकेत का 7 वर्षीय बेटा विक्रम साकेत घर से अचानक गायब हो गया था।
  • तत्परता: पिता की सूचना पर थाना तलैया में तुरंत गुम इंसान क्र. 18/2026 कायम कर जांच शुरू की गई।
  • तकनीकी व मैदानी तलाश: थाना प्रभारी कमlesh रेकवार के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से बाजार, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर सघन तलाश की।
  • सफलता: पुलिस की सूझबूझ और लगातार प्रयासों के चलते मात्र 2 घंटे के भीतर गुमशुदा नाबालिग बच्चे एवं एक अन्य बच्चे को सकुशल खोज निकाला गया।

​बच्चों को सुरक्षित थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उनि कमलेश रैकवार, सउनि अमर सिंह सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img