Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में मिला नर कंकाल, परिजन ने घेरा थाना

भोपाल में एक नर कंकाल मिला है। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजन ने थाने का घेराव किया। परिजन का आरोप है कि हत्या के बाद शव फेंका गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

नर कंकाल शुक्रवार रात को मिला है। मृतक की पहचान छोला मंदिर थाना इलाके में ग्राम खेजड़ा निवासी सूरज सिंह रायकवार के रूप में की गई है। इसके बाद शनिवार को परिजन ने हंगामा कर दिया। थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की।

इधर, पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के बेटे के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने परिजन को भरोसा दिलाया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते ही केस दर्ज करेंगे और उनके बताए संदेहियों को नामजद करेंगे। इसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।

पूरी तरह डिकंपोज हो चुकी डेड बॉडी

नर कंकाल को लेकर छोला मंदिर थाना टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि बॉडी पूरी तरह डिकंपोज हो चुकी है। कुछ हिस्सा कीड़े-मकोड़े भी खा गए होंगे।

मृतक के बेटे का कहना है कि पिता की गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही हमने अनहोनी की आशंका जाहिर की थी। मोहल्ले में रहने वाले संदेहियों के नाम भी पुलिस को बता दिए थे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की। आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

कंकाल मिलने के बाद बड़ी संख्या में शनिवार को ग्रामीण थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।

कंकाल मिलने के बाद बड़ी संख्या में शनिवार को ग्रामीण थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।

पत्नी ने 29 जुलाई को दर्ज कराई थी गुमशुदगी

टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया- 29 जुलाई को संतोषी बाई ने थाने आकर बताया कि उनका 50 वर्षीय सूरज सिंह रायकवार 28 जुलाई को लापता हो गया था। रात भर नहीं लौटा, और उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है। महिला की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। ग्राम महोली के जंगल में शुक्रवार रात को नर कंकाल मिला था।

पास ही कपड़े व चप्पल पड़ी थीं। जिससे उसकी पहचान की जा सकी। मृतक के बेटे अजय ने पिता की शिनाख्त की थी। शनिवार को हमीदिया की मर्चुरी में बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

28 जुलाई की रात को सूरज सिंह रायकवार एक बाइक सवार के साथ जाते हुए दिखाई दिए।

28 जुलाई की रात को सूरज सिंह रायकवार एक बाइक सवार के साथ जाते हुए दिखाई दिए।

बेटे ने कहा- 5 युवकों ने की है पिता की हत्या
मृतक के बेटे अजय के मुताबिक हम ग्राम खेजड़ा में रहते हैं। पिता खेती किसानी करते थे। एक रिश्तेदार ने प्रेम-प्रसंग के चलते गांव की एक लड़की को साथ रख लिया था। इससे लड़की पक्ष के लोगों ने विवाद किया था। इस विवाद में पिता ने रिश्तेदार का साथ दिया था। इसी रंजिश के चलते छोटू नाम के लड़के ने पिता की हत्या की धमकी दी थी।

उसने कॉल कर बुआ को भी पिता को मार देने की बात पिछले दिनों की थी। पिता 28 जुलाई की रात को घर से बिना बताए निकले थे। गांव में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वह बाइक सवार युवक के साथ जाते दिखे। इसके बाद वह नहीं लौटे। शिकायत के साथ संदेही के फुटेज, दूसरे संदेही छोटू का नाम पुलिस को बताया उसे हिरासत में नहीं लिया गया।

हम लगातार शंका जाहिर करते रहे कि पिता के साथ अनहोनी हो सकती है। इस पर थाना प्रभारी नागर ने कई बार हमें फटकार लगाकर थाने से चलता कर दिया। करीब 5 दिन पहले पुलिस ने चुन्नी नाम के छोटू के साथी को हिरासत में लिया लेकिन छोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस को ग्राम महोली में नर कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मुझे बुलाया, मौके पर पहुंचकर मैने पिता की कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की।

अब भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पुलिस दबाव बना रही है कि तीन नाम एफआईआर में लिखाओ। इसे लेकर हमने थाने के बाहर नारेबाजी की। हमें न्याय चाहिए। आरोपियों को सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं। उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए।

छोला मंदिर थाने के बाहर नारेबाजी करते ग्रामीण।

छोला मंदिर थाने के बाहर नारेबाजी करते ग्रामीण।

Hot this week

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img