Friday, February 20, 2026
19.1 C
Bhopal

मालवा एक्सप्रेस में निकली चिंगारी, उठा धुआं

इंदौर में मालवा एक्सप्रेस के पहियों के ब्रेक चिपक गए। चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा। ये देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते धुएं को काबू कर लिया गया। रेल एक्सपर्ट का कहना है कि ट्रेन मूल रफ्तार में दौड़ रही होती तो कोच पलट जाते।

मालवा एक्सप्रेस महू-इंदौर से वैष्णोदेवी​​​​​-कटरा (जम्मू) के लिए जाती है। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन महू से इंदौर तक 21 किलोमीटर की दूरी धीरे-धीरे तय करती है। इसी दौरान राजेंद्र नगर के पास ट्रेन के पहिए चिपक गए। इसी तरह 20 दिन पहले भी सीहोर में ऐसी घटना हुई थी।

तेज आवाज के साथ निकली चिंगारी

घर्षण होने पर यात्रियों ने बाहर की तरफ देखा तो AC कोच के पहियों से चिंगारी निकल रही थी। थोड़ी देर में धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने ट्रेन मैनेजमेंट को सूचना दी। राऊ के पास ट्रेन को रोका गया। यार्ड से एक्सपर्ट इंजीनियर पहुंचे और फायर एस्टिंग्विशर से पहियों पर गैस डाली। ट्रेन कुछ देर राजेंद्र नगर यार्ड में खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को धीरे-धीरे इंदौर स्टेशन पर लाया गया। करीब 40 मिनट तक रिपेयरिंग के बाद ट्रेन को रवाना किया। मालवा एक्सप्रेस 26 सितंबर की शाम 5.30 बजे अपनी गंतव्य वैष्णादेवी स्टेशन कटरा पहुंचेगी।

रेल विशेषज्ञ ने कहा- ये मेंटेनेंस में लापरवाही

रेलवे विशेषज्ञ नागेश नामजोशी का कहना है कि लगातार ऐसा हो रहा है। मेंटेनेंस में लापरवाही हो रही है। ट्रेन को सर्टिफाइड किया जाता है तब पटरी पर दौड़ती है। यदि ट्रेन स्पीड में है और एक पहिया रिस्पॉन्ड नहीं करता है या जाम हो जाता है तो कोच के पलटने का खतरा रहता है। मालवा एक्सप्रेस में बार-बार पहिए जाम होने, ब्रेक चिपकने की बात सामने आ रही है। अफसरों को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

अधिकारी बोले- कोई लापरवाही नहीं हुई

रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने कहा, पहिए जाम होने पर स्पार्क होता है। राऊ के स्टेशन मास्टर ने देखा था। राजेंद्र नगर के यार्ड के यहां ब्रेक को रिलीज कर दिया। चेक करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट रुकी होगी। मेंटेनेंस होता है, चेक करके चलाते हैं। लापरवाही जैसी बात नहीं है।

सुबह 11.53 बजे निकली थी महू से

मालवा एक्सप्रेस बुधवार को सुबह 11.53 बजे महू से इंदौर के लिए निकली थी। 12.05 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचना था, लेकिन ट्रेन 22 मिनट लेट होकर 12.27 बजे पहुंची। इंदौर स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज 12.15 तक यानी 10 मिनट का ही है। अफसरों ने हादसे के बाद 25 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा। ट्रेन 12.54 बजे यानी 40 मिनट लेट इंदौर से आगे के लिए रवाना हुई।

भोपाल, उज्जैन भी जाती है मालवा एक्सप्रेस

मालवा एक्सप्रेस आधे से ज्यादा मध्य प्रदेश को कवर करते हुए गुजरती है। इनमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर के अलावा देवास, सीहोर, विदिशा, दतिया, मुरैना से गुजरती है। ट्रेन मध्य प्रदेश में करीब 700 किलोमीटर का सफर तय करती है।

पहले भी मालवा एक्सप्रेस में हो चुके ऐसे हादसे…

20 दिन पहले सीहोर स्टेशन पर ट्रेन को किया था चेक

करीब 20 दिन पहले भी ऐसी ही घटना मालवा एक्सप्रेस में हुई थी। तब भी पहियों के ब्रेक चिपकने से चिंगारी निकली थी। यात्री घबरा गए थे। पचामा स्टेशन पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रेल कर्मचारियों को जानकारी दी थी। इसके बाद सीहोर स्टेशन पर गाड़ी को चेक कर रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने कहा था कि ये सामान्य बात है। ट्रेन में ब्रेक लगने पर कई बार ब्रेक शू चिपक जाते हैं, जिसके कारण धुआं निकलता है। हल्की चिंगारी भी निकलती है। इससे बदबू भी आती है।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img