Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल-नर्मदापुरम, टीकमगढ़ में बारिश

मध्यप्रदेश में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के असर से अगले तीन दिन तेज बारिश का दौर बना रहेगा। नर्मदापुरम के पिपरिया और बालाघाट में बुधवार सुबह बारिश हुई। दोपहर में टीकमगढ़ और सीहोर के आष्टा में पानी गिरा। भोपाल में दोपहर 12 बजे के बाद तेज बारिश हुई। राजगढ़ के पचोर में तेज बारिश से हाईवे पर पानी भर गया। खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है।

मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से के जिलों जैसे- बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, सिवनी और पांढुर्णा में भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट है।

अगले 24 घंटे में सीहोर, खंडवा, झाबुआ, रतलाम, देवास, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर जिलों में तेज पानी गिर सकता है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

पचोर में भारी बारिश, तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर शुरू, सड़को पर नदियों सा नजारा

सीहोर खेतों में कटा रखा सोयाबीन भीगा

सीहोर जिले की ग्राम पंचायत जाता खेड़ा में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे से तेज बारिश हुई, बारिश के कारण खेतों में कटा रखा सोयाबीन पूरी तरह से भीग गया। कई खेतों में डेढ़ से 2 इंच तक पानी भर गया। किसानों का कहना है कि इस बारिश से सोयाबीन के दाने में अंकुर होने की आशंका है।

खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत​​​​​​​ खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना शहर से सटे ग्राम सुरगांव जोशी की है।​​​​​​​ जहां बुधवार शाम 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से राजस्थान की एक गडरिया महिला की जान चली गई।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img