Wednesday, February 18, 2026
19.1 C
Bhopal

रेलवे ट्रैक पर किए हमले में घायल व्यक्ति की मौत

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में 10 दिन पहले हुए जानलेवा हमले में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। उसके दो परिचितों ने शराब पिलाने के बाद उस पर हमला किया था। रेलवे ट्रैक किनारे पत्थर से पीट-पीटकर वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक और आरोपियों के बीच 15 साल पुरानी रंजिश है।

एएसआई अखिलेश कुमार के मुताबिक 47 वर्षीय मान सिंह मूलत: राजगढ़ जिले का रहने वाला था। पिछले कई सालों से वह भोपाल में ईश्वर नगर बस्ती में परिवार के साथ रहता था। वह मेहनत मजदूरी करता था। इसी बस्ती में रहने वाले सुनील और मंगल नाम मजदूरों से उसकी पुरानी रंजिश थी। करीब पंद्रह साल पहल उनके बीच झगड़ा हो गया था तभी उसे मनमुटाव चलता रहता था।

पहले शराब पिलाई फिर किया हमला

गत 15 अगस्त को मान सिंह नारायण नगर की पटरी के पास से जा रहा था तभी सुनील व मंगल ने रास्ता रोका। दुश्मनी भुलाकर साथ शराब पीने की बात कही। तीनों ने साथ शराब पी। इसके बाद मानसिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। मान सिंह ने उनका विरोध किया तो दोनों ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया था। सिर पर पत्थर से वार करने के बाद दोनों मौके से भाग निकले थे।

पत्नी ने देखी थी घटना

मान सिंह के जीजा महेश ने बताया कि इलाज के लिए साले को एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उपचार के दौरान मौत हो गई। झगड़े के समय पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। अब उसकी मौत के बाद सुनील और मंगल के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने मंगल को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img