Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Bhopal

धनतेरस पर सजे बाजार

धनतेरस को लेकर मध्यप्रदेश के बाजार सज चुका है। दुकानों में पारंपरिक वस्तुओं से लेकर आधुनिक उत्पादों तक की चमक बिखरी हुई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर सोने-चांदी के आभूषण तक, हर वर्ग के ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, परंपरागत रूप से धनतेरस पर खरीदे जाने वाले सामान भी व्यवसायियों ने खास तैयारी के साथ बाजार में उपलब्ध कराए हैं, ताकि खरीदारी का यह त्योहार और भी खास बन सके।

भोपाल शहर के शोरूम्स, साइट्स और मार्केट्स में त्योहार से जुड़ी खरीदारी ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया है। ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के आशीष पांडे ने बताया कि इस बार धनतेरस सीजन में पिछले साल की तुलना में करीब 20% ज्यादा बिक्री की उम्मीद है।

इंदौर के सराफा बाजार ने ग्राहकों के लिए रेड कार्पेट बिछाया है तो बर्तन बाजार भी परंपरागत रूप से सज गया है। कपड़ा मार्केट में भी ग्राहकों की आवाजाही ज्यादा रहने वाली है। वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी सैकड़ों गाड़ियों की डिलीवरी होगी। इसके लिए लोगों ने पहले ही प्री बुकिंग कर रखी है। रियल एस्टेट में बाजार गर्म है। शुभ मुहूर्त में करोड़ों के सौदे होंगे।

भोपाल में 10 हजार टू-व्हीलर और करीब 4200 फोर-व्हीलर बिकने का अनुमान है। इन आंकड़ों के मुताबिक, शहर में ऑटोमोबाइल सेक्टर से ही करीब 900 करोड़ रुपए का बिजनेस होने की संभावना है। पिछले साल यह आंकड़ा 450 करोड़ रुपए के आसपास था, यानी इस बार की बिक्री लगभग दोगुनी मानी जा रही है।

रियल एस्टेट में 35–38% ग्रोथ का अनुमान

क्रेडाई भोपाल के अध्यक्ष मनोज मीक के अनुसार, रियल एस्टेट का पीक सीजन राखी से शुरू होकर मकर संक्रांति तक चलता है। उन्होंने कहा कि इस बार भोपाल में रियल एस्टेट सेक्टर में 35 से 38% तक की ग्रोथ दिख रही है।

शहर में इस समय सबसे ज्यादा डिमांड प्लॉट्स और डुप्लेक्स की है, जबकि लग्जरी सेगमेंट (1 करोड़ रुपए से ऊपर) की बिक्री भी अच्छी बनी हुई है। कुल मिलाकर इस धनतेरस सीजन में भोपाल में रियल एस्टेट से 150 करोड़ रुपए तक की बुकिंग होने का अनुमान है।

पांच तस्वीरें देखिए

पूरे प्रदेश में 2500 करोड़ से अधिक का बिजनेस

ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत सभी सेक्टर्स को जोड़ें तो मध्यप्रदेश में इस धनतेरस पर करीब 2500 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने की संभावना है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों के अलावा अब छोटे शहरों में भी ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल जहां प्रदेश में कुल कारोबार लगभग 1800 करोड़ रुपए के आसपास रहा था, वहीं इस बार 40% तक की ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है।

लग्जरी प्रॉपर्टी और हाई-एंड कारों की डिमांड बरकरार

मनोज मीक के अनुसार, भोपाल में लग्जरी सेगमेंट की मांग मजबूत है। करोड़ रुपए से अधिक की प्रॉपर्टीज़ की बिक्री में खासा उछाल दिखा है। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी मिड और हाई रेंज गाड़ियों की बुकिंग ज्यादा है।पिछले साल की तरह इस बार भी कई शहरों में लैंड रोवर, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी गाड़ियों की बुकिंग बढ़ी है।

आज और कल पूजा के मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि धनतेरस का पर्व विशेष रूप से व्यापारियों और गृहिणियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सोने, चांदी, कांसा, पीतल और तांबे से बनी वस्तुएं और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस पूजा का समय इस बार धनतेरस 18 अक्तूबर को है। त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 18 अक्टूबर को दोपहर 12.20 बजे से 19 अक्टूबर दोपहर 1.52 बजे तक है। धनतेरस पर कुबेर-लक्ष्मी का पूजन सायंकाल में किया जाता है। आज के दिन रात के समय आटे से बने दीयों में दीपदान भी करना शुभ माना जाता है।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img