Thursday, February 26, 2026
30.4 C
Bhopal

इंदौर के क्लॉथ मार्केट में लगी भीषण आग

इंदौर के कपड़ा मार्केट स्थित एक दुकान में शनिवार सुबह आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। क्लॉथ मार्केट में संकरी गलियों के चलते फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकरों को अंदर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम के अनुसार सुबह करीब 7.30 बजे एमटी क्लॉथ मार्केट की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। 3 फायर फाइटर सहित पानी के टैंकर आग बुझाने के लिए मौके पर भेजे गए। संकरी गली और एक ही रास्ता होने से उन्हें अंदर पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आग दूसरी मंजिल स्थित कपड़ा दुकान में लगी थी। उसने दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। दुकान पंकाज सोमानी की है। घटना में दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को फैलने से रोका। समय रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो वो दूसरी दुकानों को भी चपेट में ले लेती।

आसपास के व्यापारी पहुंचे

आग सुबह के समय लगी थी। सुबह ट्रैफिक का कम दबाव रहता है। ऐसे में फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकरों को मौके तक पहुंचने में परेशानी नहीं आई। घटना यदि दिन में या देर शाम होती तो आग पर काबू पाना और भी चुनौतीपूर्ण रहता। आग लगने की सूचना पर आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

Hot this week

पुलिस की बदसलूकी से तंग आकर महिला ने खाया जहर, पति ने बीच सड़क किया हंगामा

​भोपाल | ​राजधानी के पुराने कंट्रोल रूम तिराहे पर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 1.31 करोड़ की ठगी

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा इलाके में साइबर ठगों...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img