Sunday, October 4, 2026
31.4 C
Bhopal

इंदौर में नाचने के दौरान दो युवकों में मारपीट

इंदौर के लसूड़िया इलाके में मां दुर्गा की मूर्ति ले जाने के दौरान नाचने की बात पर लड़कों में विवाद हो गया। आरोपी ने मारपीट की और हाथ में पहने कडे को फरियादी के सिर में मार दिया। नाबालिग पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लसूड़िया थाना पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की शिकायत पर एक लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना बापू गांधी नगर की है। वो और उसका दोस्त मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ दुर्गा माता की मूर्ति लेकर आ रहे थे। इस दौरान सभी नाच रहे थे।

उसके दोस्त का एक लड़के से नाचने के दौरान विवाद हो गया। लड़का अस्त व्यस्त तरीके से नाच रहा था। दोस्त ने उसे उटपटांग डांस करने से मना किया। इस दौरान आरोपी लड़के ने विवाद करते हुए गालियां गी और मारपीट की। हाथ में पहने कडे से सिर में मार दिया। चोट लगने से खून निकलने लगा। सूचना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img