Friday, September 4, 2026
21.1 C
Bhopal

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़ करने वाले वाहन मालिक पर नगर निगम ने 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जोन-9 के एएचओ बलवीर मलिक ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की और वाहन मालिक से लिखित माफी भी मंगवाई।

​पुट्ठा मिल के पास मेट्रो कार्य के कारण फैली मिट्टी बारिश में कीचड़ बन गई थी, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई। इसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने और हादसों का खतरा लगातार बना हुआ था।

​निगम अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि निर्माण कार्य की आड़ में आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा ऐसा होने पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी। जानकारों का कहना है कि निर्माण एजेंसियों को बारिश के दौरान नियमित सफाई और बैरिकेडिंग के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने चाहिए ताकि हादसों को रोका जा सके।

Hot this week

टीटी नगर एसडीएम अर्चना रावत कलेक्ट्रेट अटैच, दीपक पांडे को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल। राजधानी के प्रशासनिक अमले में फेरबदल करते हुए...

पत्नी को साथ भेजने से इनकार पर युवक ने काटी कलाई, धमकी देकर फंसाने की कोशिश

​भोपाल। गौतम नगर इलाके में गुरुवार रात एक युवक...

Topics

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

​भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80...

साढ़े पांच करोड़ की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र के व्यापारी पर FIR

​इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के अकोला निवासी एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img