Friday, February 20, 2026
16.1 C
Bhopal

विदिशा में नाबालिग की शादी रूकवाई

विदिशा में नाबालिग दूल्हे की शादी रूकवाने एक्सेस टू जस्टिस की टीम पहुंची। दुल्हन ने टीम को धमकाकर कार्रवाई प्रभावित करने की कोशिश की। हालांकि शादी रोक दी गई है। ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में टीम को नाबालिग लड़के की शादी होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस समय तक शादी की रस्में चल रही थीं। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि दूल्हा जुलाई 2005 में जन्मा था। उसकी उम्र 19 साल 9 माह निकली। दुल्हन बालिग है। एक्सेस टू जस्टिस की टीम ने मौके पर पंचनामा बनाया। इसके बाद ग्यारसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

टीम प्रभारी दीपा शर्मा ने बताया कि दूल्हे और उसके परिजनों को थाने ले जाते समय दुल्हन ने धमकी दी। उसने कहा कि अगर उसके पति को नहीं छोड़ा तो वह कुछ उल्टा-सीधा कर लेगी। दुल्हन ने टीम की कार्रवाई को प्रभावित करने का प्रयास किया।

ग्यारसपुर थाने में दूल्हे के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिजन जानते थे कि उनका लड़का नाबालिग है। बाल विवाह अपराध है, फिर भी उन्होंने यह कदम उठाया।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img